Showing posts with label song. Show all posts
Showing posts with label song. Show all posts

Wednesday, June 3, 2020

हाल - ए - उर..

Hindi poem

हाल - ए - उर 

हाल - ए - उर न जाने हुज़ूर 
विरह का दर्द है जरूर 
दिल का है क्या जाने कसूर 
हाले - ए - उर न जाने हुज़ूर ..!

महफिल महफिल दिल लूटा 
बेहरमी से फिर टूटा 
जाने क्या है उसे मंजूर 
हाले - ए - उर न जाने हुज़ूर..!! 

आंखे काजल काजल 
होंट लगे शबनमी 
उसके आहट से 
सांसे करे मनमानी 

बाहों में लेता उसे जरूर 
पर थी वो हमसे दूर 
हाले - ए - उर न जाने हुज़ूर..!!

बहती काजल के निशां 
हाल दिल का बता दिया 
शायद मेरे याद में उसने 
खुद को ही भूला दिया 

बैठा हूँ महफिल में दूर - दूर 
नजरें भी ना मिले 
क्यों है दिल इतना मजबूर 
हाल - ए - उर न जाने हुज़ूर..!!!








Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 


आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है !पुनः पधारे! धन्यवाद!! 



Thursday, May 28, 2020

Hindi poem - pahli baar / पहली बार

Hindi poem pahli baar

पहली बार 
........................

आहत हुआ है, दिल तार तार हुआ है 
इश्क़ में ये हाल मेरा पहली बार हुआ है..!

पहले पहल लगा, ये क्या बला है 
पर इसे बेहतर जाना कौन भला है! 
निशाने पर थे हम कुछ इस तरह 
तीर दिल के सीधे पार हुआ है 
इश्क़ में ये हाल मेरा पहली बार हुआ है..!!

थोड़ा जानबूझकर, थोड़ा अचानक हुआ है 
पर अंजाम इसका बड़ा भयानक हुआ है 
दिल हुआ बिमार मेरा, धड़कने लाचार हुआ है 
इश्क़ में ये हाल मेरा पहली बार हुआ है..!!

आफत हुआ है, जीवन बेकार हुआ है 
जहां सुना खरी खोटी, वहीं तेरा दिदार हुआ है 
इश्क़ में ये हाल मेरा पहली बार हुआ है..!! 

दर्द ये जार जार हुआ है 
आहत हुआ है दिल तार तार हुआ है 
ऐसा हाल मेरा, पहली बार हुआ है..!!! 






Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे! धन्यवाद  !!

the time

Where did go ? "the time!" The time The people The old hut near by home Where did go?  Where did go? "the night...