Showing posts with label did. Show all posts
Showing posts with label did. Show all posts

Sunday, July 19, 2020

Hindi poem - Kitana pyar karu / कितना प्यार करूं


Hindi poem

कितना प्यार 

कितना प्यार करूं तुझे 
है नहीं पता मुझे 
दिल ने किया कभी इशारा 
था नहीं खबर मुझे 
कितना प्यार करूं तुझे..! 

कभी कभी मैं सोचता हूँ 
किसे बताऊं कितना तुम्हें 
कितना तुम्हें मैं चाहता हूँ 
करके बंद दरवाजे 
दिल के घर में रहता हूँ 

इश्क में क्या हाल हुआ 
पुछे दिल कई बार मुझे 
कितना प्यार करूं तुझे  ..!!

क्या बताएं आपको 
ये क्या हो गया है 
कभी कभी लगता है 
वक्त थम सा गया है 
तेरे बाहों में आ कर 
दर्द कम सा गया है 

तुम्हें चाहूं किस तरह 
दे इजाज़त तू मुझे 
कितना प्यार करूं तुझे..!! 

मिल जाए मुझको कहीं 
दिख जाए मुझको कहीं 
हूँ मदहोश मैं ..
आ जाए न होश कहीं  ..!!

बाते दिल की करूं कैसे 
कितना प्यार करूं तुझे 
है नहीं पता मुझे  ..!!!







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद  !!



Hindi poem - Pattharon ka dard / पत्थरों का दर्द


Hindi poem


पत्थरों का दर्द 

एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है 

जल की धारा से टूटा है 
दरारों में किसी का आशियाना है 
कुछ हरे हरे शैवाल पड़ गए हैं 
कुछ किड़ों का ठिकाना है 

कोई करिश्मा है या 
कुदरत की कोई नादानी है ,
एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है ..!!

तीर जिगर में घुसा 
या जिगर तीर में गिरा 
नासूर जख्म की निशानी है 

एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है ..!!







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद !!

Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...