Showing posts with label mandir. Show all posts
Showing posts with label mandir. Show all posts

Sunday, June 28, 2020

Hindi poem - Diya / दिया

Hindi poem - Diya / दिया 


Hindi poem



दिया 

वो दिया जो बुझी हुई है 
बेकार किसी कोने में पड़ी हुई है 
कुछ जली हुई राख है उसमें 
कुछ वक्त की धुल पड़ी हुई है..! 

कभी किसी मंदिर में जली 
पूजा की थाली में सजी 
कभी रोशन किया था किसी घर को 
आज उसी घर के अंधेरों में 
बेकार किसी कोने में पड़ी हुई है 

वो दिया जो बुझी हुई है 
बेकार किसी कोने में पड़ी हुई है..!! 

लौ की विरहा में बेजान हो गई है शायद 
वो चमक कहीं खो गई है 
मकड़ों की जाल में सजी 
एक पुरानी इमारत बनी हुई है 

वो दिया जो बुझी हुई है 
बेकार किसी कोने में पड़ी हुई है..!!

लौ की स्मरण में जलती होगी 
हिज्र की आग में कभी कभी 
अंधेरों में अक्सर 
दिख जाता है धुआं कभी कभी 

एक टूकड़ा बिखरा है कौने में 
एक टूकड़ा कूड़े में पड़ी है 
वो दिया जो बुझी हुई है 
बेकार किसी कोने में पड़ी हुई है..!! 







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद! 


Friday, May 22, 2020

Hindi poem - Mandir ka phool / मंदिर का फूल


मंदिर का फूल 

पौधों से टूटकर 
पत्तियों से बिछड़ कर,
आया हूँ दूर से 
नहां धो कर..!

एक छण उड़ कर 
गिर गए टकराकर 
ऐसे आया शरण में,
गिर गए चरणों पर...

मन त्रीप्त हो उठा 
मंत्र संगीत सुनकर 
पौधों से टूट कर 
पत्तियों से बिछड़ कर,
आया हूँ दूर से 
नहां धो कर...!!

मेरे कण कण में हैं
तुम्हारा वास ,
काश! उग जाता फिर से 
तेरे चरणों के पास...!!! 





Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे!  धन्यवाद  !!



Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...