Showing posts with label hindi motivational poem. Show all posts
Showing posts with label hindi motivational poem. Show all posts

Friday, June 12, 2020

Hindi poem - Kartavya path / कर्तव्य पथ

Hindi poem - Kartavya path / कर्तव्य पथ
Hindi poem kartavya path

कर्तव्य पथ 

कर्तव्य पथ पर चलुंगा 
चलते चलते गिरूंगा 
फिर उठ कर खुद से कहूंगा 
मंजिल अभी बाकी है 
एक बार फिर कोशिश करूंगा..!

मिलेंगे कांटे यहां 
होंगे शोले इन राहों पर 
परिश्रम की आग में 
पुरी तरह जलुंगा 
कर्तव्य पथ पर चलुंगा..!! 

न टूटेंगे कभी, ये होंसला रखना है
मुश्किलों का डट कर सामना करना है 
हार कर न बैठुंगा 
एक बार फिर कोशिश करूंगा..!!

माना जंग बड़ी है 
लड़ना आसान नहीं है 
पर हिम्मत कर
युद्ध रथ पर चढुंगा 
कर्तव्य पथ पर चलुंगा..!! 

कर्तव्य पथ पर चलुंगा..!!!





Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 


आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारें! 
धन्यवाद !

Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...