पूरे जीवन की बात है, थोड़ा व्यायाम किया करो
अकेले हो, तो नहीं किसी का इन्तजार करो
थोड़ा दन्ड बैठक, थोड़ा सूर्य नमस्कार करो
छोड़ो आलस, देखो मौसम सुहाना है
कोयल की कुहू कुहू, और चिड़ियों का चहचहाना है..
स्वस्थ जीवन जियो, न खुद को बीमार करो
सुबह जल्दी उठा करो, ताजा हवा लिया करो
पूरे जीवन की बात है, थोड़ा व्यायाम किया करो..
सुबह हो रही, जाग रहा जमाना है
कुदरत का रिश्ता, हमसे पुराना है
प्रदुषण हो रही दुनिया में ,
सोचो खुद को कैसे बचाना है ..
अनमोल जीवन है, खुद से प्यार किया करो
सुबह जल्दी उठा करो, ताजा हवा लिया करो
पूरे जीवन की बात है, थोड़ा व्यायाम किया करो..
जीवन में क्या होना है?
कल क्या होगा, यह कौन जाना है?
हर रोज खुल कर जिया करो
सुबह जल्दी उठा करो, ताजा हवा लिया करो
पूरे जीवन की बात है, थोड़ा व्यायाम किया करो..
© Subodh Rajak
SUBODH HINDI COMPOSITIONS
हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं!
आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे, धन्यवाद !!