Showing posts with label pani. Show all posts
Showing posts with label pani. Show all posts

Sunday, July 19, 2020

Hindi poem - Pattharon ka dard / पत्थरों का दर्द


Hindi poem


पत्थरों का दर्द 

एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है 

जल की धारा से टूटा है 
दरारों में किसी का आशियाना है 
कुछ हरे हरे शैवाल पड़ गए हैं 
कुछ किड़ों का ठिकाना है 

कोई करिश्मा है या 
कुदरत की कोई नादानी है ,
एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है ..!!

तीर जिगर में घुसा 
या जिगर तीर में गिरा 
नासूर जख्म की निशानी है 

एक ढाल पे बहता पानी है 
पत्थरों के दर्द की कहानी है ..!!







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद !!

Saturday, July 18, 2020

Hindi poem - Pani Pani / पानी पानी


Hindi poem

पानी पानी  

पानी पानी कर दिया, मुझको तेरी जवानी रे 
मैं बन गया दिवाना, तू बन जा मेरी दिवानी रे ..!

बाते तुम्हारी अब जानम 
दिल में उतरता ही जाए 
लग जा गले जरा सा 
दिल को सुकून आ जाए 

दिल झुम उठा है जरा सा, हो के मगन मस्तानी रे 
पानी पानी कर दिया, मुझको तेरी जवानी रे ..!!

करने लगे हैं हम 
इतना प्यार तुझे हम 
रहेगा प्यार हमारा 
रहेंगे जब तक हम 

दिल में प्यार जरा सा, है थोड़ा शैतानी रे 
पानी पानी कर दिया, मुझको तेरी जवानी रे ..!!

सब कुछ खो गया है 
इक तस्वीर बचा है 
मेरे दिल के आइने में 
तेरा चेहरा छिपा है 

डूब कर इश्क़ दरिया में, कर ले थोड़ा तुफानी रे 
पानी पानी कर दिया, मुझको तेरी जवानी रे  ..!!!







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद !!


Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...