Showing posts with label याद. Show all posts
Showing posts with label याद. Show all posts

Sunday, November 15, 2020

Hindi poem - Fir milte hai / फिर मिलते हैं

 


फिर मिलते हैं 

....................................


चलो एक बार 

फिर वहीं मिलते हैं ..

नदी के किनारे 

बड़े बड़े पत्थरों पर 

दरारों में निकली 

मुलायम घास को छुते हैं ..

ठंडी शाम में 

फिर एक बार 

ढलती सूरज को निहारते हैं ..

किनारों में लेट कर 

कल कल करती 

जल धारा को सुनते हैं 

चलो एक बार 

फिर वहीं मिलते हैं ...!!


अब जमाना हो गया 

तुम्हें देखे हुए 

चलो मिलकर 

फिर एक बार खिल खिलाते हैं 

चलो एक बार 

फिर वहीं मिलते हैं ..!!


कुछ नए-नए लोग 

बस गए होंगे शायद 

उन पुरानी गलियों में 

पता नहीं, क्या बंधा मिले 

झुलों वाली डालियों में ...


पर, एक-दो मुस्कुराते 

चेहरे तो मिलेंगे 

चलो थोड़ा उन्हीं से मिल आते हैं ..

चलो एक बार 

फिर वहीं मिलते हैं..!! 





Subodh Rajak 

SUBODH HINDI COMPOSITIONS 


हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

https://subodhrajak.blogspot.com


आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे धन्यवाद!! 



Monday, August 24, 2020

Thandi Thandi / ठंडी ठंडी

 

Thandi


ठंडी ठंडी 
........................

ठंडी ठंडी चली है ये हवाएं 
याद मुझे उसकी दिलाए 

पीछे पड़ गया ये 
मौसम ये सुहाना 
हो गया है पागल ये दिवाना 
रंग चांदी सुनहली फिजाएं 
याद मझे उसकी दिलाए 

ठंडी ठंडी चली है ये हवाएं 
याद मुझे उसकी दिलाए 


आया है मौसम वही 
जब मिले थे हम 
जालिम ने कर दिया 
मेरी आंखें नम 
इनकी नादानी को 
कौन इन्हें बतलाए 
याद मुझे उसकी दिलाए 

ठंडी ठंडी चली है ये हवाएं 
याद मुझे उसकी दिलाए 


कई रंग उभर आई है 
नीले आसमां पर 
मेरी बेरंग इस जहां में 
सौ रंग ये मिलाए 
याद मुझे उसकी दिलाए 

ठंडी ठंडी चली है ये हवाएं
याद मुझे उसकी दिलाए ..!!





                         © Subodh Rajak   

SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद!! 



Wednesday, May 13, 2020

Hindi poem - uff teri yaad / उफ तेरी याद


उफ तेरी याद 
..............................


उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी.. 

हम जीते थे 
जब तुम पास होती थी 
अब इंतजार बस रहता है 
कि मौत कब तक आएगी.. 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..! 

दिल हर लम्हा 
दर्द से तड़पता है, 
जंग ज़िन्दगी का 
रोज ये लड़ता है.. 

डर लगता है 
कब आंखे भर आएंगी 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी,
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..!! 

कितना भी कोशिश करूं 
आंखों से बह जाती है, 
ये आंसू दिल का 
दर्द बयां कर जाती है ..

एक सैलाब आ जाता है 
आह! जब निकलता है 

ये तूफान न जाने कब रूकेगी 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..!!! 






Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं !

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे , धन्यवाद  !!

Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...