Showing posts with label grass field. Show all posts
Showing posts with label grass field. Show all posts

Tuesday, June 30, 2020

Hindi poem - Ghans ka maidan / घास का मैदान (Grass field)


Hindi poem

घास का मैदान 

कुछ लोग बैठे हैं 
घास के मैदान में 
आ नहीं रहे हैं 
हमारे पहचान में 

वो व्यस्त हैं 
एक दूसरे से 
बात करने में 
कुछ लोग बैठे हैं 
घास के मैदान में..!!

वो पहने हैं कपड़े 
लाल, पिले, नीले, हरे 
कुछ सुकून दिखा
कुछ नाराजगी दिखी 
उसके मुस्कान में 
कुछ लोग बैठे हैं 
घास के मैदान में..!! 

कुछ खुशी बाटते होंगे 
कुछ गम बाटते होंगे 
सच में, प्यार अपनापन 
मिलता नहीं 
किसी दुकान में 
कुछ लोग बैठे हैं 
घास के मैदान में...!!!





Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे! धन्यवाद!! 

Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...