Showing posts with label chhatri. Show all posts
Showing posts with label chhatri. Show all posts

Tuesday, July 7, 2020

Hindi poem - pedh / पेड़ ( Tree )


Hindi poem


पेड़ 

शाम को जब मैं बैठा था 
घर का दरवाजा थोड़ा खुला था 
मेैंने देखा एक बड़ा सा पेड़ 
उसकी डालियां हिल रही थी 
पत्तों के हिलने की आवाजें भी 
जोरों से आ रही थी , 
शायद हवाएं 
जोरो से चल रही थी ..!!

पेड़ कभी शांत रहता 
कभी एक ओर झुक जाता 
कुछ इसीतरह हरकतें हो रही थी 
लगता है अपने पड़ोसियों से 
कुछ बातें कर रही थी  ..!!

वे बातें करते होंगे कि 
" बारिश के दिनों में 
दो चार बूंदो में 
क्यों भीग जाते हैं हम! 
इनसानों से एक छतरी बनवा लें क्या? "

वह किन्हें देख कर 
इतना शरमा रही थी ,
शायद हवाएं 
जोरो से चल रही थी  ..!!!







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे!  धन्यवाद!! 





Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...