Thursday, May 28, 2020

Hindi poem - Taswir / तस्वीर

Hindi poem - Taswir


तस्वीर 
........................

तेरी एक तस्वीर उतार लेंगे हम 
तुम्हें देखकर जिंदगी गुजार लेंगे हम 
ये टूटा फूटा जीवन अपना 
इसी चक्कर में सुधार लेंगे हम..! 

ये वक्त कहां कितना होता है 
कहीं ज्यादा कहीं कम होता है 
जहां उम्मीद होता है जीने की 
सांसे वहीं कम होता है..!! 

दर्द होगा दिल में, तुझे पुकार लेंगे हम 
तेरी एक तस्वीर उतार लेंगे हम 
तुम्हें देखकर जिंदगी गुजार लेंगे हम 
ये टूटा फूटा जीवन अपना 
इसी चक्कर में सुधार लेंगे हम..!! 

तेरे दिल में, हम उतर कर 
निकलेंगे मन पावन कर 
अशुद्ध जीवन को शुद्ध कर 
सौपेंगे तुम्हें संवार कर 

मेरे जीवन में ये एहसान होगा 
मेरे दिल में तुम्हारा नाम होगा 
जब भी देखेगा कोई मुझे 
इन आँखों में तुम्हारा पहचान होगा.. 

सपने में भी मिला 
तो सिने से लगा लेंगे हम 
तेरी एक तस्वीर उतार लेंगे हम 
तुम्हें देखकर जिंदगी गुजार लेंगे हम 
ये टूटा फूटा जीवन अपना 
इसी चक्कर में सुधार लेंगे हम...!!! 







Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं! 


आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है! पुनः पधारे!  धन्यवाद  !!

No comments:

Post a Comment

Hindi poem - Aatma / आत्मा

  आत्मा   =========== रूकी हवा में  गहरी खामोशी  काली रात में  टहल रहा है कोई  पैरों के निशां नहीं है उसके हवा रोशनी वस्तु चींजे  सब पार हो ...