Wednesday, May 13, 2020

Hindi poem - uff teri yaad / उफ तेरी याद


उफ तेरी याद 
..............................


उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी.. 

हम जीते थे 
जब तुम पास होती थी 
अब इंतजार बस रहता है 
कि मौत कब तक आएगी.. 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..! 

दिल हर लम्हा 
दर्द से तड़पता है, 
जंग ज़िन्दगी का 
रोज ये लड़ता है.. 

डर लगता है 
कब आंखे भर आएंगी 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी,
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..!! 

कितना भी कोशिश करूं 
आंखों से बह जाती है, 
ये आंसू दिल का 
दर्द बयां कर जाती है ..

एक सैलाब आ जाता है 
आह! जब निकलता है 

ये तूफान न जाने कब रूकेगी 
उफ! तेरी याद 
और कब तक आएगी, 
चैन दिल का ले लिया 
जान भी ले कर जाएगी..!!! 






Subodh Rajak 
SUBODH HINDI COMPOSITIONS 

हमारी रचनाएं पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक में जा कर मेरे ब्लोग में पढ़ सकते हैं !

आपके आने से मेरा मनोबल बढ़ा है!  पुनः पधारे , धन्यवाद  !!

No comments:

Post a Comment

the time

Where did go ? "the time!" The time The people The old hut near by home Where did go?  Where did go? "the night...